
अमेरिकाः अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ सीजफायर को बढ़ा दिया है। सीजफायर का ऐलान करते उन्होंने कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को आगे बढ़ा रहा है।
ट्रम्प ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे वक्त में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की, ताकि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके। हालांकि, अमेरिकी सेना को पूरी तरह तैयार रहने को भी कहा गया है। इस दौरान ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी (ब्लॉकेड) जारी रहेगी।
Advertisement Space
Advertisement Space