
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार सुबह कुख्यात बदमाश ‘गोलू गोहाना’ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरा देख ‘गोलू गोहाना’ ने मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
घायल गोलू गोहाना को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया । बता दें कई अपराधिक मामलों में वांछित गोलू गोहाना लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लूट, अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं।
Advertisement Space
Advertisement Space