
इंटरनेशनल: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते कहा है कि उसके पास अब ज्यादा समय नहीं है। उसे जल्द से जल्द अमेरिका के साथ शांति समझौता करने के लिए फैसला लेना होगा।
Advertisement Space
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पारंपरिक हथियारों के जरिए ही ईरान को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्हें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं पड़ी। वहीं ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि युद्धविराम लागू होने के करीब दो हफ्ते बाद यह पहली ऐसी घटना है हालांकि इन धमाकों की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई।
Advertisement Space