
चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।
बठिंडा और फरीदकोट में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। वहीं चंडीगढ़ में पारा 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा है।
Advertisement Space
वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है। इससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव संभव है।
Advertisement Space