गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Pargat Singh ने आज गढ़शंकर स्थित पवित्र तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेककर संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब और देशवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि, शांति और सर्वकल्याण की कामना की।
Pargat Singh ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होने से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और सद्भावना की कामना करते हुए कहा कि पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
Advertisement Space
इस अवसर पर आदमपुर से विधायक सरदार सुखविंदर सिंह कोटली, शाहकोट से विधायक सरदार हरदेव सिंह लड्डी सहित अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।
Advertisement Space