कपूरथला में युवक की गोलियां मारकर हत्या

कपूरथला: कपूरथला के जीटी रोड पर एवन पैलेस के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात इतनी तेजी से हुई कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज्जर, निवासी गांव जैरामपुर (थाना सुभानपुर) के रूप में हुई है। उसका गैंगस्टर सुक्खा काहलवां हत्याकांड से जुड़ा रहा है और वह इस केस में अंतिम जीवित गवाह माना जाता था।

Advertisement Space

बताया का रहा है कि गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। तभी हमलावर वहां पहुंचे फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे उसे लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment