Jalandhar के अर्बन एस्टेट फेस-2 के लोग वानर से खौफजदा

Jalandhar के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेस-2 में रहते लोग इन दिनों एक विशालकाय वानर के कारण परेशान हैं। यह विशालकाय वानर कभी पार्क में लोगों को परेशान कर रहा है तो कभी सड़कों पर गाड़ियों के बोनेट पर चढ़कर लोगों को सता रहा है।
आज शनिवार की सुबह भी यह विशालकाय वानर अर्बन एस्टेट फेस-2 में पड़ते डी. ब्लॉक के पार्क में पहुंच गया, जिसे देखकर सुबह सैर कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।
तभी पार्क में सैर कर रहे समाज सेवक संजीव शर्मा(ब्रह्म मोटर्स के मालिक) ने लोगों को डरकर भागने की बजाय शांत होकर खड़े होने को कहा, ताकि विशालकाय वानर किसी को नुकसान न पहुंचाए। लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से अपील की है कि इस विशालकाय वानर से उन्हें निजात दिलाई जाए ताकि किसी को व्यक्ति खासकर छोटे-छोटे बच्चे इसके शिकार न बन जाएं।
इस मौके पर संजीव शर्मा के साथ अजय सेखड़ी एवं इंद्रजीत सिंह कथा एसपी सिंह करतार भी मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment