पंजाब: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए AAP Punjab ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
उन्होंने ने बताया कि वह धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जिन उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिला है, उन्हें टिकट दिया गया है। सूची में नाम शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को उन्होंने बधाई दी। भगवंत मान ने यह भी कहा कि इस बार पार्टी ने नए चेहरों को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया है। उम्मीदवारों की पूरी सूची खबर में नीचे दी गई है।
Advertisement Space
Advertisement Space

