जनगणना-2027 संबंधी बर्लटन पार्क में लगाया जागरूकता स्टॉल

जालंधर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण संबंधी आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के बर्लटन पार्क में एक विशेष जागरूकता स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल के माध्यम से आम लोगों को जनगणना के महत्व, इसके मुख्य उद्देश्यों और इस प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

स्टॉल पर पहुंचने वाले लोगों को बताया गया कि जनगणना के दूसरे चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी, जबकि आबादी की गणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक की जाएगी। इस दौरान लोगों को जनगणना से जुड़ी अहम तारीखों और प्रक्रिया संबंधी जानकारी साझा की गई, ताकि वह समय पर इसमें भाग ले सकें।

Advertisement Space

इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि जनगणना देश के सामाजिक व आर्थिक विकास की योजना बनाने के लिए एक अहम आधार है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त होने वाले आंकड़े विभिन्न सरकारी योजनाएं तैयार करने, लोगों की जरूरतों को समझने और विकास कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने में सहायक होते है।

आम लोगों से अपील की गई कि वह जनगणना संबंधी जानकारी को ध्यान से समझें, निर्धारित समय के अनुसार अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दें।

Advertisement Space

Leave a Comment