जालंधरः आम आदमी पार्टी(AAP ) ने आज 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपने पहले 40 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
लोकसभा हलके जालंधर के अंतर्गत आते 9 विधानसभा हलकों में से करतारपुर और नकोदर से AAP के उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए है। करतारपुर से सिटिंग एमएलए बलकार सिंह और नकोदर विधानसभा हलके से सिटिंग AAP एमएलए इंद्रजीत कौर मान को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।
जालंधर की सबसे चर्चित सीटों जिनमें नॉर्थ विधानसभा हलका जिस पर आप की ओर से मेयर विनीत धीर को हलका इंचार्ज लगाया गया है और सेंट्रल विधानसभा हलका जिसके मौजूदा एमएलए रमन अरोड़ा हैं और इस हलके से एक साल से ज्यादा लंबे समय से नितिन कोहली को हलका इंचार्ज लगाया गया है तथा जालंधर कैंट की सीट जिस पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधायक परगट सिंह मौजूदा विधायक हैं और आप की ओर से कुछ दिन पहले राजविंदर कौर थियाड़ा को हलका इंचार्ज के पद से हटाकर दीपक बाली को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इन सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं हुई है।
वहीं जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके से मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी के मौजूदा एमएलए एवं कैबिनेट मंत्री हैं की टिकट की भी अभी घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि जालंधर सिटी की चार विधानसभा सीटों पर सब की नजरें टिकी हुई हैं और ये सीटें सबसे हॉट बनी हुई हैं।
नॉर्थ और सेंट्रल हलके से AAP के कौन होंगे उम्मीदवार, पहली सूची में नाम नहीं
Advertisement Space