Punjab को सरकार नहीं, माफिया चला रहा हैः चरणजीत सिंह चन्नी

जालंधरः Punjab के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने संबोधन में कहा कि Punjab के पंजाब के लोग नहीं माफिया चला रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केवल एक रिमोर्ट से चलने वाली सरकार बनकर रह गई है जोकि दिल्ली से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात बहुत बिगड़ चुके हैं और नशे के कारण नौजवानों की मौतों की खबरें आ रही हैं। यह हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पंजाब में नशों की  भरमार है और हर हलके में यही हाल है। माझा, दोआबा और खासकर मालवा में तो बहुत ही बुरा हाल है। हर हलके में नौजवान नशों या नशों की ओवरडोज के कारण मर रहे हैं तथा पंजाब सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर महकमें में भ्रष्टाचार व्याप्त है और कोई भी काम बिना रिश्वत दिए नहीं होता है। दुष्कर्म जैसे मामलों को पैसे लेकर दबाया जा रहा है।

Advertisement Space

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ शाहकोट विधानसभा हलके से विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर नॉर्थ हलके से विधायक बावा हैनरी, जालंधर सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी, वेस्ट हलके से सुरिंदर कौर, पार्षद गुरविंद्रपाल सिंह बंटी नीलकंठ, पार्षद पवन कुमार, नवजोत सिंह दहिया, हलका आदमपुर से विधायक सुखविन्द्र सिंह कोटली, हलका करतारपुर से पूर्व एसएएसटी राजिंदर सिंह व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment