हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लास्ट;5 यात्री घायल


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E108 में पावर बैंक में ब्लास्ट से 5 यात्री घायल हो गए। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था।

बताया जा रहा है कि फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। इसी दौरान पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया,जिससे फ्लाइट में धुआं भर गय। यात्रियों को तुरंत वहां से निकाला गया। क्रू मेंबर्स ने तुरंत फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया।

Advertisement Space

फिलहाल पुलिस और एयरपोर्ट अथारिटी की टीमें घटना की जांच कर रही है। इंडिगो द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत विमान खाली कराया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन की टीम उनकी सहायता में जुटी रही।

 

Advertisement Space

Leave a Comment