BSF हेडक्वार्टर के पास धमाका, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर के बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास एक एक्टिवा में अचानक धमाका होने के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति घायल हो गया।

धमाके की आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह कथित तौर पर एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय बीएसएफ परिसर के बाहर अपनी एक्टिवा पार्क कर अंदर पैकेज देने गया था। इस दौरान उसके एक्टिवा में ब्लास्ट हो गया। प् सुरक्षा एजैंसियां ब्लास्ट का कारण तलाशने में जुटी हुई है।

Advertisement Space

संभावना जताई जा रही है कि डिलीवरी बॉय की एक्टिवा में या तो किसी पार्सल में कुछ संदिग्ध वस्तु हो सकती है या फिर कुछ और कारण से धमाका हुआ, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment