मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ इस्तेमाल की गई असंसदीय भाषा के लिए माफी मांगें – कैंथ


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि वह असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जिससे मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुँच रही है और वह अनर्गल खेल खेल रहे हैं जोकि भारतीय सभ्यता के विरुद्ध हैं।
भाजपा नेता कैंथ ने कहा कि मान को अपनी असंसदीय भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान असभ्य भाषा का प्रयोग करके क्या साबित करना चाहते हैं? आम आदमी पार्टी ने हमेशा अराजकता और व्यवस्था के खिलाफ बोलकर और दूसरों पर दोष मढ़कर, उनमें कमियां निकालकर सत्ता पाने के लिए घटिया हथकंडे अपनाए हैं।

Advertisement Space

आज भी वे उसी रास्ते पर चल रहे हैं, जो भारतीय लोकतंत्र की परंपराओं के विरुद्ध है। इससे समाज में अशांति फैलती है, जिससे कानून-व्यवस्था की समस्याएं पैदा होती हैं। पंजाब में इस समय जान-माल की हानि और कानून-व्यवस्था की समस्या बेहद गंभीर हो गई है, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार इसे नियंत्रित करने में नाकाम रही है। दिन-दहाड़े हत्या, लूटपाट, धमकियाँ, जबरन वसूली और मारपीट आम बात हो गई है।
भाजपा नेता परमजीत सिंह कैंथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री मान को ऐसी असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था, जिससे केंद्र और राज्य के रिश्तों में किसी भी तरह की खटास और पंजाब के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो।

Advertisement Space

Leave a Comment