
चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पंजाब में एक बार फिर गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।
अगले चार दिनों में लू का प्रभाव और भी बढ़ सकता है। वही पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Advertisement Space
इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। बता दें हीटवेव के चलते शुक्रवार को पंजाब के सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का 25 मई से समय में बदलाव किया है।
Advertisement Space