जालंधर: सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर 21 नवंबर 2026 को जालंधर में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात व्यवस्था के मद्देनजर ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से शुरू हो गया।
नगर कीर्तन एसडी कॉलेज,भारत सोडा फैक्ट्री,रेलवे रोड,मंडी फैंटनगंज,गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन,मिलाप चौक,फगवाड़ा गेट,शहीद भगत सिंह चौक,पंज पीर चौक,खिंगरा गेट,गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अड्डा होशियारपुर,माई हीरां गेट,भगवान वाल्मीकि चौक,पटेल चौक,सब्जी मंडी चौक,जेल चौक,बस्ती अड्डा चौक,भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक),रैनक बाजार से होते हुए मिलाप चौक के गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में संपन्न होगा।
कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के तहत मदन फ्लोर मिल चौक, अलास्का चौक,टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन,इकहरी पुली दमोरिया पुल किशनपुरा चौक/रेलवे फाटक,दोआबा चौक/रेलवे फाटक,पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक,लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी-पॉइंट शक्ति नगर,नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक प्रीत होटल,मखदूमपुरा गली (फुल्लांवाला चौक),प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक (पी.एन.बी. चौक), मिलाप चौक, शास्त्री मार्केट चौक से सुबह 9 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।