लुधियाना: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में लुधियाना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंजाब के सह-प्रभारी श्री आदिल अहमद खान ने की। बैठक में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की।
इस दौरान आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पार्टी की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता और चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरे आप कार्यकर्ता: अश्वनी अग्रवाल
श्री अश्वनी अग्रवाल ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरना होगा। संगठन की मजबूती और जनता के बीच निरंतर संपर्क ही चुनावी तैयारियों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।