जालंधर : जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं Mayor Vaneet Dhir तथा अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद Ashwani Aggarwal ने संयुक्त रूप से वार्ड नंबर 80 के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बाबा रुलिया शाह जी के पीछे वाली सड़क के निर्माण कार्य का आज विधिवत उद्घाटन किया।
गौरतलब है कि उक्त सड़क पिछले कई वर्षों से खस्ताहाल थी, जिसके चलते स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद Ashwani Aggarwal ने Mayor Vaneet Dhir के सहयोग से सड़क के पुनर्निर्माण का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप अब सड़क की काया कल्प का कार्य शुरू हो गया है।
इस मौके पर Mayor Vaneet Dhir और पार्षद Ashwani Aggarwal ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके।
स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने पर Mayor Vaneet Dhir और पार्षद Ashwani Aggarwal का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेई युवराज, युद्ध अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनील कपूर, दर्शन शर्मा, मनोज कुमार, रोहित मल्होत्रा, अनिरुद्ध कुमार और साहिल अग्रवाल सहित अनेक मोहल्ला निवासी मौजूद रहे।