जालंधर: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। Aam Aadmi Party की ओर से अब तक 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है, वहीं आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व डीएसपी सुरेंद्र कुमार धोगड़ी को पार्टी में शामिल किया है। इसी के साथ सीएम मान ने भाजपा को भी झटका दिया है। दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश नेता प्रशांत गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर Aam Aadmi Party (आप) का दामन थाम लिया है।
प्रशांत गंभीर ने यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में हो रहे लगातार विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया है। जालंधर उत्तर की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले गंभीर ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की विकास-उन्मुख सोच पर भरोसा जताया है।
उनका Aam Aadmi Party में शामिल होना जालंधर उत्तर में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है। वहीं डीएसपी के पद से रिटायर्ड होते ही सुरेंद्र ने राजनीति में कदम रख लिया है और अब वह आप पार्टी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रहे है। ऐसे में पूर्व डीएसपी ने आप पार्टी में शामिल होने पर सीएम भगवंत मान का आभार व्यक्त किया है। सुरेंद्र कुमार जालंधर देहाती में सेवाएं दे चुके हैं।
