जालंधर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,5 झुलसे


Aryan Academy AD

जालंधर:जालंधर के किशनपुरा में एक घर में  पंखे के चलते हुए  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे 5 लोग झुलस गए।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भाजपा नेता के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निकलने लगे तो देखा कि मंदिर में पंखे से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और पूरे घर धुएं से भर गया। 

उन्होंने बताया कि आग पर क़ाबू पाते समय घर के अंदर पड़े हुए सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिस कारण 5 लोग झुलस गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत दी ।

Advertisement Space

वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। गलियों में बिजली की तारे बहुत नीचे थी, जिस कारण उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने से देरी लगी।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment