लुधियाना के मेयर ऑफिस और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी


Aryan Academy AD

लुधियाना: लुधियाना नगर निगम के अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल में लुधियाना मेयर ऑफिस और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह मेल 25 मई की सुबह नगर निगम कमिश्नर सहित कई सरकारी ईमेल आईडी पर भेजा गया।

सुबह करीब 7:28 बजे भेजे गए ईमेल में दोपहर 1:11 बजे मेयर कार्यालय पर और रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर पर धमाके की चेतावनी दी गई। धमकी देने वालों ने लिखा कि “जो भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, उसे मार दिया जाएगा

Advertisement Space

धमकी के बाद पुलिस और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट पर आ गई है। जांच एजेंसियों ने ईमेल के आईपी एड्रेस और सेंडर की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं मेयर कार्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment