
धनबादः झारखंड के धनबाद से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर आई है। जी हां इन दिनों चूहे शराब पी रहे हैं! इस बात पर भले ही आपको यकीन न हो लेकिन यह बात 100 फीसदी सच है। सोशल मीडिया पर यह मामला खूब वायरल हो रहा है।
बास्तव में धनबाद बलियापुर और प्रधानखंता की शराब की दुकानों में 802 बोतल शराब स्टॉक से कम मिलीं।
कुछ खाली बोतलें मिलीं, जिनके ढक्कन कुतरे हुए थे। जब इस संबंध में जिला उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की तो दुकान संचालक ने कहा कि शराब चूहे गटक गए हैं। जब विभाग को यकीन नहीं हुआ। पूछा-आखिर चूहा इतनी बड़ी बोतल कैसे मुंह में लगाकर पी सकता है।
इस पर संचालक ने कहा कि जनाब चूहे मुंह से नहीं, बल्कि पूछ को बोतल में डुबाकर फिर उसे चाट चाटकर पीते हैं। जब टूटी बोतल देखी गई तो इसका भी आरोप चूहों पर लगा।
संचालक ने कहा कि शराब पीने की होड़ में चूहों ने बोतल तोड़ दीं। बता दें कि अब तक झारखंड में शराब की बिक्री उत्पाद विभाग के अधीन हो रही थी. इसके लिए प्लेसमेंट एजेंसियों को नियुक्त किया गया था। उत्पाद विभाग की ओर से शराब दुकान संचालन के लिए नियुक्त किए गये कर्मचारी भी प्लेसमेंट एजेंसी के अधीन काम कर रहे थे। अब स्टॉक मिलाने पर ऐसी बातें सामने आ रही है।