सुच्ची पिंड में जिम से लौट रहे युवक पर फायरिंग


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर सुच्ची पिंड इलाके में जिम से लौट रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी,जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अनमोल के रूप में हुई है।

घायल अनमोल की मां बलजीत कौर ने बताया कि कुछ युवक काफी समय से उनके बेटे की रेकी कर रहे थे। इसी कारण अनमोल ने जिम जाने का समय शाम 6 बजे से बदलकर रात 9 बजे कर लिया था। उन्होंने बताया कि अनमोल बारहवीं पास है। वह देर रात जिम से घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसकी गाड़ी का पीछा कर उसे घेर लिया और गोलियां चला दीं।

Advertisement Space

उन्होंने आरोप लगाया कि सुच्ची पिंड में कुछ समय पहले हुए मनदीप हत्याकांड के मामले में बल्ली नामक युवक ने उनके बेटे पर झूठा केस दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बल्ली, बब्बू, मुकेश और गोली समेत अन्य अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment