
नई दिल्ली: इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले विमान के अंदर धुआं दिखाई देने लगा। जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट रनवे की ओर बढ़ने की तैयारी में थी, तभी केबिन के भीतर धुएं जैसी स्थिति नजर आई।
घटना के बाद एयरलाइन स्टाफ और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। यात्रियों को इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत विमान से बाहर निकाला गया। हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि धुएं का क्या कारण रहा है।
Advertisement Space
Advertisement Space