
पंजाब: पंजाब और मुंबई पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हत्या, फिरौती और कई संगीन मामलों में वांछित कुख्यात गैंगस्टरों जसवंत सिंह उर्फ जस्सा और करन कीड़ा को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
गैंगस्टर देश छोड़कर विदेश भागने की तैयारी में थे, लेकिन पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा से मिले इनपुट के बाद मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर जाल बिछाकर उन्हें दबोच लिया। जसवंत सिंह उर्फ जस्सा का संबंध पंजाब के कुख्यात बंबीहा गैंग से बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार तस्करी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
Advertisement Space
दूसरा आरोपी करन कीड़ा एक अकाली पार्षद हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम आरोपियों को लेने मुंबई रवाना होगी।
Advertisement Space