बीच रास्ते से वापिस लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट,8 घंटे हवा में रहने के बाद सुरक्षित लैंडिंग


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: एयर इंडिया की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस लौट आई।

बताया जा रहा है विमान करीब आठ घंटे तक हवा में रहने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा। विमान में  AI173 में लगभग 230 यात्री सवार थे। यह उड़ान बोइंग 777-300ER विमान द्वारा संचालित की जा रही थी।

Advertisement Space

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि 27 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी। उड़ान निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत तकनीकी खराबी सामने आने के बाद वापस दिल्ली लौट आई। एयरलाइन ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment