अमृतसर में दिनदहाड़े टीचर की हत्या, हमलावर गला काटकर फरार


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर में दिनदहाड़े एक टीचर की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। टीचर की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे नरैणगढ़ ड्रेन के पास कुछ हमलावरों ने उन्हें घेरकर आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया कर उनका गला काट दिया। गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने के कारण जगदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Space

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment