
फिरोजपुर: फिरोजपुर के मक्खू में करियाना व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह काला गाबा (45) के रूप में हुई है। हमलावर बाइक पर आए थे और गोलियां मारकर मौके से फरार हो गए।
Advertisement Space
वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा ने कहा कि परिवार ने बताया कि गाबा का एक सप्ताह से व्हाट्सएप्प नंबर बंद आ रहा था। शायद उसे गैंगस्टरों का फोन आया था। जीरा का आरोप है कि गैंगस्टरों को असहले के लाइसेंस जारी किए गए है। एक महीने से पुलिस द्वारा 4 लोगों के लाइसेंस जारी किए गए। गैंगस्टर कह रहे है कि अभी ट्रेलर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space