पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाने का मामला:मजीठिया के घर रेड करने पहुंची पुलिस,


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर के मजीठा में पुलिस स्टेशन पर हमले को लेकर सोमवार सुबह-सुबह पुलिस की टीमें शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया के घर रेड करने पहुंची है। उनके घर के बाहर काफी ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

बता दें  31 मई रविवार के दिन बिक्रम मजीठिया की अगुवाई में उनके समर्थक मजीठिया थाने पहुंचे थे। इस कारण वहां स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी, जिसके बाद देखते ही देखते हालात बिगड़ते ही चले गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस की हिरासत से एक व्यक्ति को छुड़वा लिया।

Advertisement Space

इसी को लेकर पुलिस प्रशासन काफी ज्यादा सख्त हो गया है। उन्होंने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी जांच के लिए 12 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं ,जो आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश में जुटी हुई हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment