
नई दिल्ली: देशभर में महंगाई के बीच सोमवार से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।
Advertisement Space
अब दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये से बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Advertisement Space