अमेरिका में भारतीय ट्रक ड्राइवरों पर फिर गिरी गाज, 30 भारतीय गिरफ्तार


Aryan Academy AD

अमेरिका: अमेरिका में एक बार फिर ट्रक ड्राइवरों पर गाज गिरी है। वहां अवैध रूप से रहकर कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे करीब 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी ट्रक ड्राइवरों को जल्द ही अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि 11 से 15 मई के बीच एरिजोना के युमा सेक्टर में चलाए गए ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत 52 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 36 लोग कमर्शियल ट्रक चलाते पाए गए।

Advertisement Space

अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए ट्रक ड्राइवरों में 30 भारतीय नागरिक हैं, जबकि अन्य मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस के रहने वाले हैं। इनके पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों के कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस थे, जबकि कुछ के पास कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ‘ऑपरेशन चेकमेट’ का उद्देश्य अवैध रूप से रह रहे और व्यावसायिक वाहन चला रहे लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ना तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के तहत अमेरिकी परिवहन विभाग ने ऐसे विदेशी नागरिकों को कमर्शियल ट्रक और बस चलाने के लाइसेंस देने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं, जो कानूनी रूप से पात्र नहीं हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment