पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश की संभावना


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने पंजाब में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम ने राहत के संकेत दिए हैं। पंजाब के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, रूपनगर और मोहाली में बारिश की संभावना जताई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment