थाने में जबरन घुसने के आरोप में मजीठिया के खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई आज


Aryan Academy AD

अमृतसर: थाने में जबरन घुसकर पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करने और गिरफ्तार आरोपी जोबनप्रीत सिंह को छुड़ाने की कोशिश के आरोप में पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।

इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट पहले ही पंजाब के डीजीपी, अमृतसर रूरल के एसएसपी और मजीठा थाने के एसएचओ को नोटिस जारी कर चुका है।

Advertisement Space

पुलिस एफआईआर में यह भी कहा गया है कि सरकारी रिकॉर्ड और केस फाइलों से छेड़छाड़ की गई तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान एसएचओ का मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की गई।

 

Advertisement Space

Leave a Comment