
जालंधर: मनी लांड्रिंग केस में जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें समन जारी कर 2=जून को तलब किया था।
ईडी की यह कार्रवाई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए मामले पर आधारित है। विजिलेंस ने रमन अरोड़ा को कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार कर चार्जशीट भी दाखिल की थी।
गौरतलब है कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भी अगस्त 2025 में रमन अरोड़ा के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया था। हालांकि बाद में सितंबर 2025 में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी।
Advertisement Space
Advertisement Space