
नई दिल्ली: ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद को लेकर केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया। इसके साथ ही ओसीएम सर्विस के टेंडर और खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
इस गड़बड़ी का खुलासा करने वाले 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत आज दोपहर एक बजे संसद की स्थायी समिति के सामने पेश हुए। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी मामले में कोई छात्र अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया।
Advertisement Space
उधर, सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक हुआ। बताया जा रहा है कि 2 मिनट में 15 लाख एक्सेस अटेंप्ट हुए, जबकि 1 लाख से ज्यादा बार सिस्टम की फाइलों तक बिना अनुमति पहुंचने की कोशिश की गई। साइबर अटैक के बावजूद पोर्टल काम करता रहा।
Advertisement Space