गुरदासपुर के कलानौर में मुल्तानी अस्पताल में जोरदार धमाका


Aryan Academy AD

पंजाब के जिला गुरदासपुर के कस्बा कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल पर मंगलवार को हुए जोरदार धमाके का कारण एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। इस वारदात स्थानीय डॉक्टरों और व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है।
हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अस्पताल की खिलड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए।
घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधयरी और एसएचओ मौलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज लगी है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक अस्पताल के आसपास काफी देर तक घूमता हुआ दिखाई दे रहा है तथा वह अस्पातल के कई चक्कर लगाता दिखाई दिया है।

Advertisement Space

Leave a Comment