
चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में 3 जून से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक, आसमानी बिजली और बारिश की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.3 डिग्री कम बना हुआ है। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
Advertisement Space
वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना और संगरूर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Advertisement Space