मुंबई पुलिस की गजरात में रेड, 75 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त


Aryan Academy AD

मुंबई पुलिस ने गुजरात के नर्मदा ज़िले एक अवैध मेफेड्रोन (MD मेथिलीन डाइऑक्सी मेथामफेटामाइन) ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके ₹75 करोड़ से अधिक मूल्य की ड्रग्स जब्त की है।
यह ऑपरेशन साकीनाका पुलिस ने चलाया था, जिसने 20 किलोग्राम से ज़्यादा लिक्विड MD के साथ-साथ इस सिंथेटिक ड्रग को बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में केमिकल और मशीनें बरामद कीं।

Advertisement Space

डीसीपी दत्ता नालावड़े के मुताबिक जांच पिछले महीने तब शुरू हुई थी, जब अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड इलाके से वझूल चौधरी और एक महिला कैब ड्राइवर मुस्कान खान (26)को गिरफ़्तार किया गया था। उसके पास से 101 ग्राम मेथिलीन डाइऑक्सी मेथामफेटामाइन बरामद हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान चौधरी ने बताया कि उसे 2015 में एक शख्स मिला, जिसे वह “चाचा” कहकर बुलाता था, उसी ने उसे यह ड्रग्स बनाने का तरीका बताया था।

Advertisement Space

Leave a Comment