आदमपुर के सरकारी स्कूल में खेल रहे बच्चों के पास गिरा ड्रोन


Aryan Academy AD

जालंधर: आदमपुर के गांव हरिपुर स्थित सरकारी स्कूल के मैदान में खेल रहे बच्चों के पास ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकरियों ने ड्रोन को अपने कब्जे में लिया।

गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि स्कूल की ग्राउंड में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान ड्रोन उनके पास आ गिरा। उन्होंने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही हैं । मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisement Space

वहीं ड्रोन से जुड़ी इस घटना को लेकर जो चिंता पैदा हुई थी, अब पुलिस ने उस पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि सरकारी स्कूल परिसर के अंदर मिला ड्रोन किसी भी संदिग्ध गतिविधि से जुड़ा नहीं था।
आदमपुर के DSP राजीव कुमार द्वारा जारी आधिकारिक स्पष्टीकरण के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही थी जिसमें दावा किया गया था कि जालंधर के आदमपुर में एक सरकारी स्कूल से एक ड्रोन बरामद किया गया है। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही, आदमपुर के DSP और SHO तुरंत मौके पर पहुंचे और वहीं पर जाकर मामले की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि सेना के जवान एक परीक्षण अभ्यास के हिस्से के तौर पर ड्रोन संचालित कर रहे थे कि यह ड्रोन अपनी परिचालन सीमा से बाहर चला गया था और स्कूल परिसर के भीतर उतर गया।

Advertisement Space

Leave a Comment