
कटरा: मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा में रेपिडो सेवा शुरू कर दी है। इस नई सुविधा से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाणगंगा तक पहुंचना अब पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
नई सेवा के तहत श्रद्धालु बाइक, ऑटो और कार राइड का लाभ उठा सकेंगे। इससे खासकर उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो कटरा पहुंचने के बाद स्थानीय परिवहन के लिए परेशान होते हैं।
Advertisement Space
किराए की बात करें तो बाइक राइड लगभग 35 रुपए,ऑटो राइड 91 रुपए, कार राइड 156 रुपए और प्रीमियम कार राइड करीब 176 रुपए में उपलब्ध हो सकती है। कम खर्च में मिलने वाली इस सुविधा से यात्रियों का समय भी बचेगा और सफर अधिक आरामदायक होगा।
Advertisement Space