माता वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं हादसे का शिकार, 2 की मौत


Aryan Academy AD

गुरदासपुर: अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे  माता वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टैंपो ट्रैवलर टिप्पर से टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत,जबकि 14 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि बटाला के उधोवाल अड्डे के पास आगे चल रहा एक टिप्पर अचानक पक्की सड़क छोड़कर कच्चे रास्ते की तरफ उतर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टैंपो ट्रैवलर टिप्पर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement Space

हादसे का शिकार हसभी श्रद्धालु मानसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में सभी घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment