अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, अफगानी नागरिक सहित 4 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश कर एक अफगानी नागरिक सहित 4 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 आधुनिक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक विदेशी नेटवर्क के संपर्क में थे, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में तय ड्रॉप लोकेशनों के जरिए भारत में अवैध हथियारों की खेप पहुंचाता था। इसके बाद इन हथियारों को स्थानीय अपराधियों तक सप्लाई किया जाता था, जिससे आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता था।

Advertisement Space

गिरोह हवाला चैनलों के माध्यम से वित्तीय लेन-देन करता था। इससे नेटवर्क का संचालन अधिक संगठित और जटिल हो गया था। इस मामले में थाना इस्लामाबाद और थाना गेट हकीमा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment