डीसीपी ऑफिस में असलहा ब्रांच में फायरिंग,ASI घायल


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर के डीसीपी ऑफिस में असलहा ब्रांच में हथियारों की जांच के दौरान अचानक 30 बोर की पिस्टल से गोली चल गई। इस कारण वहां पर मौजूद एएसआई गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की चैंकिंग करवाने के लिए असलहा ब्रांच पहुंचा था। जहां इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआईनारायण दास हथियार की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिस्टल से अचानक चली उन्हें लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement Space

फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली गलती से चली या फिर जांच प्रक्रिया में कहीं कोई लापरवाही हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment