पाकिस्तान का अफगानिस्तान का हमला,29 की मौत


Aryan Academy AD

इंटरनेशनल: पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान से लगी सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान चलाया। इसमें 29 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि  क खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्यवाही का मकसद चरमपंथी संगठन ‘जमात-उल-अहरार’ को निशाना बनाना था।

पाकिस्तान के अनुसार, यह अभियान हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची में हुए आतंकी हमलों के जवाब में चलाया गया। कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई थी, जबकि तीन आतंकवादी भी मारे गए थे।

Advertisement Space

वहीं, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसकी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को पनाह देने के लिए नहीं किया जाता। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान के ऐसे हमलों में आम नागरिकों की जान जाती है।।

Advertisement Space

Leave a Comment