
जालंधर, पंजाब : आरएसएस हिमालय परिवार की एक भव्य एवं प्रेरणादायक संगठनात्मक बैठक जालंधर में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक में पंजाब प्रभारी मोहित अरोड़ा एवं शेर सिंह सोढी ने विशेष रूप से अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सेवा, राष्ट्रहित, युवा सहभागिता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जालंधर इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जोकि इस प्रकार है –
- रजनीश काभी – जिला अध्यक्ष
- संजीव देव शर्मा – महासचिव
- निवाजिश महाजन जी – महासचिव
- धीरज कुमार – सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी
- हसन सोनी – सचिव
- मुकेश देव शर्मा – सचिव
- अवनीत गुप्ता – कार्यकारिणी सदस्य
- अरिहंत शर्मा – कार्यकारिणी सदस्य
- वरिंदर सिंह – कार्यकारिणी सदस्य
- रणवीर सिंह – कार्यकारिणी सदस्य
- श्रीमती रीना शर्मा – कार्यकारिणी सदस्य
- श्रीमती मीनू शर्मा – महिला प्रकोष्ठ
- श्रीमती अंजू शर्मा – महिला प्रकोष्ठ
- बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सभी ने संगठन को समाज सेवा, राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं जनकल्याण के कार्यों में और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में पंजाब प्रभारी मोहित अरोड़ा एवं शेर सिंह सोढी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मिलकर सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प दोहराया।