कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किए जाने और मानी गई सभी मांगें लागू नहीं होने के रोष स्वरूप Punjab roadways कर्मचारियों ने बस हड़ताल का फैसला किया है। यूनियन की तरफ से लिए गए फैसले के मुताबिक मुलाजिमों ने राज्य भर में 25, 26 और 27 नवंबर को तीन दिवसीय बस हड़ताल का ऐलान किया गया है, जिस कारण बस से सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement Space
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूनियन नेताओं के अनुसार, पिछली बातचीत और हड़ताल के दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उन्हें जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। इस वादाखिलाफी से नाराज कर्मचारियों ने पहले से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 25 से 27 नवंबर तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
Advertisement Space