Ahmedabad News: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 की मौत


Aryan Academy AD

Ahmedabad News : अहमदाबाद(Ahmedabad ) के वस्त्राल इलाके में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो,जबकि 15 के करीब लोग घायल हो गए।

Advertisement Space

हादसा रामोल से गतराड जाने वाले रास्ते पर महमूदपुरा टैलेंट के पास हुआ। यहां पास में ही रैपिड एक्शन फोर्स का कैंप है। धमाके की आवाज सुनते ही आरएएफ के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों का रेस्क्यू किया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे।

Advertisement Space

Leave a Comment