
Ahmedabad News : अहमदाबाद(Ahmedabad ) के वस्त्राल इलाके में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो,जबकि 15 के करीब लोग घायल हो गए।
हादसा रामोल से गतराड जाने वाले रास्ते पर महमूदपुरा टैलेंट के पास हुआ। यहां पास में ही रैपिड एक्शन फोर्स का कैंप है। धमाके की आवाज सुनते ही आरएएफ के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों का रेस्क्यू किया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे।
Advertisement Space