नवनियुक्त chairpersons विधानसभा स्तर पर समाज सेवा और जनकल्याण को देंगे नई रफ्तार : अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने राज्य के 88 विधानसभा क्षेत्रों में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के chairpersons की नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त chairpersons को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्तियां समाज को संगठित करने तथा जनसेवा की भावना को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Advertisement Space

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा दे रही है। अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त चेयरपर्सन अपनी-अपनी विधानसभा में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए सरकार और अग्रवाल समाज के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाएंगे। उनके प्रयासों से बोर्ड की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचेगा तथा अग्रवाल समाज की एकता, सेवा और सहयोग की भावना को नई मजबूती मिलेगी।
अश्वनी अग्रवाल ने कहा किअग्रवाल समाज हमेशा से सेवा, सहयोग और परोपकार की परंपरा का अग्रदूत रहा है। अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नवनियुक्त चेयरपर्सन इस मिशन को मजबूती प्रदान करेंगे और बोर्ड को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment