संगरूर भाजपा कार्यालय पर Petrol bomb से हमला


Aryan Academy AD

कुछ शरारती तत्वों ने आज संगरूर में भाजपा के जिला दफ़्तर को निशाना बनाते हुए  Petrol bomb से हमला किया। यह हमला उस समय हुआ है जब पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर करीब 6 महीने का समय शेष है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि हमलावरों ने बीयर की बोतल में पेट्रोल भरा और भागने से पहले उसे दफ़्तर की दीवार के ऊपर से फेंक दिया। हमले में दफ़्तर की दीवार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर जलने के निशान मिले।

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंचीं। दफ़्तर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार देर रात और सोमवार सुबह के बीच हुई। हमले के सही समय की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद होगी।

Advertisement Space

एसएसपी नवजोत ग्रेवाल ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को बीजेपी दफ़्तर पर सुनियोजित हमला मान रही है। हालांकि, हमले के पीछे के मकसद की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए। विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ की प्रकृति की पुष्टि रिपोर्ट के बाद होगी। घटना के बाद दफ़्तर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में लोगों की आवाजाही पर नज़र रखी जा रही है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment